Business News

न्यूक्वेस्ट ने मुंबई ऑफिस खुलने और भारत में नई नियुक्तियों की घोषणा की

Business Wire India

एशिया की अग्रणी सेंकेंड्री प्राइवेट इक्विटी फर्म, न्यूक्वेस्ट कैपिटल पार्टनर्स (“न्यूक्वेस्ट”), ने मुंबई में अपना ऑफिस खोलने की घोषणा की है। मुंबई एशिया में न्यूक्वेस्ट का तीसरा ऑफिस है और इसके जरिए यह फर्म भारत में अपनी मौजूदगी और भी मजबूत कर रही है ताकि वो लंबे समय तक भारत में निवेश कर सके। मुंबई ऑफिस का खुलना अगस्त 2016 में बीजिंग में न्यूक्वेस्ट का ऑफिस खुलने के बाद हुआ है।

न्यूक्वेस्ट के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर डॉरन मस्सारा ने कहा, “अपने मुंबई ऑफिस  à¤•ी शुरुआत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। हमारे लिए भारत शुरू से ही एक बहुत महत्वपूर्ण मार्केट रहा है। पिछले  à¤¦à¥‹ वर्षों में न्यूक्वेस्ट  à¤¨à¥‡ भारत में करीब  US$200 मिलियन (लगभग 1300 करोड़ रुपए) का निवेश किया है और उम्मीद करते हैं कि निकट भविष्य में हमारे निवेश की रफ्तार और भी बढ़ेगी। हमारी इंडिया में स्थित टीम के होने से हमारा नेटवर्क और भी बेहतर होगा और हम अपनी पोर्टफोलियो कंपनियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर सकेंगे। ”

मुंबई ऑफिस खोलने के साथ-साथ न्यूक्वेस्ट ने कुछ नई  à¤¨à¤¿à¤¯à¥à¤•्तियां भी की हैं जिन्हें  à¤®à¤¿à¤²à¤¾à¤•र अब भारत में कंपनी की टीम की संख्या नौ की हो गई है। नियुक्त किए गए नए लोगों में सचिन खंडेलवाल हैं जो न्यूक्वेस्ट में निदेशक हैं और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के लिए  à¤œà¤¿à¤®à¥à¤®à¥‡à¤¦à¤¾à¤° होंगे । सचिन अपने साथ 15 साल का ऑपरेशनल और कंसलटिंग का अनुभव लेकर आए हैं जिसके जरिए न्यूक्वेस्ट अपनी पोर्टफोलियो कंपनीज कुशलता से मार्ग दर्शन कर पाएगी । न्यूक्वेस्ट से पहले सचिन बेन एंड कंपनी में सीनियर प्रिसिपल थे जहां वे स्ट्रेटजी ऑपरेशंश, M&A तथा मुनाफे में सुधार पर केंद्रित काम करते थे। दस साल के कंसलटिंग के अलावा सचिन ने के पास पांच साल का हिन्दुस्तान यूनिलीवर में काम करने का तजुर्बा भी है जहां वे सेल्स एंड मार्केटिंग के लिए जिम्मेदार थे।

न्यूक्वेस्ट में पार्टनर और भारत / दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख अमित गुप्ता ने कहा, “सचिन एक एक्सपीरियंस्ड बिजनेस प्रोफेसनल हैं और उन्हें फॉरच्यून 500 कंपनी में काम करने का व्यापक  à¤…नुभव है। इसके अलावा, वे कई CXOs औरप्राइवेट इक्विटी फर्मों के साथ कंसलटैंट के रूप में काम कर चुके हैं।” अमित ने आगे कहा, “नया मुंबई ऑफिस और टीम में हाल में शामिल किए गए नए लोग हमें GPs को डायरेक्ट पर्चेज और LPs को फंड रीस्ट्रक्चरिंग  à¤•े जरिए लिक्विडिटी मुहैया कराने में सहायता करेंगे। इससे हम अपनी पोर्टफोलियो कंपनियों के साथ ज्यादा गहराई से जुड़ सकेंगे और इस क्षेत्र में अपने GPs के साथ मिलकर काम कर सकेंगे।”

न्यूक्वेस्ट कैपिटल पार्टनर्स के बारे में

न्यूक्वेस्ट एक अग्रणी सेकेंड्री प्राइवेट  à¤‡à¤•्विटी प्लैटफॉर्म है जो एशिया प्रशांत क्षेत्र पर केंद्रित है।
हमारी सुविज्ञता प्राइवेट  à¤‡à¤•्विटी ऐसेट ओनर्स  à¤œà¥ˆà¤¸à¥‡ वित्तीय संस्थाओं, कॉरपोरेशन, फैमिली ऑफिस , हेज फंड्स और प्राइवेट  à¤‡à¤•्विटी फंड्स को डायरेक्ट औऱ इनडायरेक्ट आधार पर वैकल्पिक लिक्विडिटी समाधान मुहैया कराते हैं । हम प्राइवेट  à¤‡à¤•्विटी पोजिशंस को  à¤ªà¥‹à¤°à¥à¤Ÿà¤«à¥‹à¤²à¤¿à¤¯à¥‹ और सिंगल ऐसेट ट्रांसैक्शन के जरिए अधिग्रहित करते हैं। हम LPs को लिक्विडिटी  à¤®à¥à¤¹à¥ˆà¤¯à¤¾ कराने के लिए पोर्टफोलियो कंपनियों के मैनेजमेंट के साथ भी साझेदारी कर सकते हैं। हमारी डील्स खासतौर से तैयार की जाती हैं ताकि विशिष्ट उद्देश्यों की पूर्ति कर सकें जिससे  à¤¬à¥‡à¤šà¤¨à¥‡ वाले के साथ-साथ नए बनने वाले मैनेजमेंट और संबंधित पोर्टफोलियो कंपनियों की आवश्यकताएं पूरी हों। न्यूक्वेस्ट के साथ काम करते हुए सभी स्टेकहोल्डर्स को उत्तम समाधान, स्मूथ ट्रांजिसन और निरंतर मूल्य निर्माण की प्राप्ति होती है।
 
स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170626005032/en/
 
संपर्क :
न्यूक्वेस्ट
एनी ली, +86-10-6563-7931
Annie.Li@nqcap.com